मांग के मुताबिक बनाई जा रहीं भेलियां
गुड़ बनाने वाले किसानों का कहना है कि पहले 5 किलो की गुड़ की भेलियां तैयार की जाती थी, लेकिन अब समय के साथ-साथ लोग भी 5 किलो की भेली नहीं लेकर ढाई से 3 किलो की भेली बनवाना पसंद कर रहे हैं, इन भेलियों की बिक्री अच्छी हो जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों की डिमांड के अनुसार ही भेलियां बनाई जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: अगले सप्ताह से प्रदेश में ठंड और कोहरे में आएगी तेजी, IMD ने जारी किया अलर्ट
80 रुपये किलो तक बिक रहा गुड़
गांव में गुड़ बनाने वाले किसान देवीलाल, छीतर लाल, सोजीलाल, रामनारायण सैनी और गणेश लाल का कहना है कि किसान ताजा व अच्छा गुड़ बना रहे हैं। बिना मिलावट का अच्छा गुड़ 80 रुपये किलो के दाम में बिक रहा है। हालांकि यह दाम बहुत कम है, इससे उन्हें परता नहीं खा रहा है। पूरे वर्ष केवल एक फसल ली जाती है। वहीं, अगर सब्जी की बात करें तो 1 साल में तीन सब्जी की फसल ली जाती है। ऐसे में गन्ने से गुड़ बनाने का कार्य काफी महंगा पड़ता है, लेकिन पुरखों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। हालांकि कई किसानों ने अब गुड़ बनाने का काम बंद कर दिया है।
देश के अन्य प्रदेशों सहित विदेश में बिक रहा गुड़
गुड़ बनाने वाले किसानों की मानें तो यहां तैयार किया अच्छा गुड़ हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सभी जिलों सहित पूरे भारत में बिक रहा है। यही नहीं, यहां का गुड़ कनाडा, अमेरिका और दुबई सहित अन्य देशों में भी बिक रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.