bihar weather: गुलमर्ग से लेकर हिमाचल प्रदेश और मसूरी तक पहाड़ी इलाकों में लगातार जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. अब इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में बारिश दर्ज की गई है और यही पश्चिमी विक्षोभ आगे चलकर बिहार के मौसम को भी प्रभावित कर सकता है.
आगामी 26 जनवरी तक के लिए मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 14 डिग्री के बीच रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रह सकता है. पछुआ हवाओं के कारण कनकनी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आने वाले लगभग पांच दिन तक ठंड बढ़ी रह सकती है. 26 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 29 जनवरी को उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण एवं गोपालगंज के कुछ भागों में हल्की वर्षा के आसार हैं. पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
गुलमर्ग से लेकर हिमाचल प्रदेश और मसूरी तक पहाड़ी इलाकों में लगातार जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. अब इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में बारिश दर्ज की गई है और यही पश्चिमी विक्षोभ आगे चलकर बिहार के मौसम को भी प्रभावित कर सकता है. रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. माना जा रहा है कि 30 जनवरी तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
आज के मौसम का हाल
बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. राज्य में सुबह और देर शाम के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.