गयाजी जिले के बोधगया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के दौरान शनिवार शाम दो स्थानीय पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पछट्टी निवासी मोहन साव अपने परिवार के साथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। भीड़ में किसी बात को लेकर उनकी एक युवक से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें मोहन साव के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से कोई बड़ी अप्रिय घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.