Patna Crime News: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजन गैंगरेप का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे नींद की गोलियों के ओवरडोज़ से हुई मौत बता रही है. कारगिल चौक पर शव रखकर हंगामे से यातायात ठप रहा. वहीं पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार अब सच्चाई से पर्दा उठाएगा.
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. परिजनों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि परिजन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आए. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे.
वहीं, पटना पुलिस ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अब तक की जांच में किसी भी प्रकार के सामूहिक दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिले हैं. पुलिस के अनुसार छात्रा की तबीयत नींद की गोलियां अधिक मात्रा में लेने के कारण बिगड़ी थी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
नींद की गोलियां खाने की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि जिस स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) ने छात्रा की शुरुआती जांच की थी, उन्हें किसी भी प्रकार के यौन शोषण के प्रमाण नहीं मिले. डॉक्टर का बयान ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से दर्ज किया गया है. इसके अलावा, छात्रा की यूरिन रिपोर्ट में नींद की गोलियों के सेवन की पुष्टि हुई है.
सीसीटीव फुटेज खंगाले जा रहे
जांच के दौरान छात्रा के हॉस्टल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं. जिनमें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जबरदस्ती के संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया है. वहीं, छात्रा के मोबाइल फोन की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री में जहर या आत्मघाती सामग्री से जुड़ी जानकारी खोजे जाने के संकेत मिले हैं.
मामले की निष्पक्ष जांच जारी
पुलिस के मुताबिक छात्रा का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा कराया गया है. विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी. मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जा रही है. किसी भी सच्चाई को छिपाया नहीं जाएगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.