Patna Gold-Silver Price Today: साल 2025 निवेशकों के लिए ‘गोल्डन और सिल्वर ईयर’ साबित हुआ. जहां सोने में 75% और चांदी में 170% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई .नए साल 2026 की शुरुआत भी भारी तेजी के साथ हुई है. पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,40,000 और चांदी ₹2,44,000 प्रति किलो के ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं.
जानकर बताते हैं कि पिछले एक साल के दौरान सोने में लगभग 75 फ़ीसदी जबकि चांदी में 170 फीसदी टीके की बढ़ोतरी देखने को मिली. साल 2026 की शुरुआत भी हाई रेट से ही हुई. 1 जनवरी को बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों ही ऊंचे भाव पर कारोबार करते नजर आए. एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस साल भी सोने-चांदी में बढ़ोत्तरी का यह सिलसिला जारी रहेगा.
आज क्या है रेट?
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,42,200 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,06,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
हर तरफ चांदी ही चांदी
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,44,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,51,320 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,40,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,47,200 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,27,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 103,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 233 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 197 रूपये प्रति ग्राम है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.