हरियाणा पुलिस पासिंग आउट परेड का दृश्य। फाइल
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 5500 पदों पर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कि हरियाणा पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। अभी तक 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई है। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को ताेहफा दिया है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार 5500 पदों में 4500 पुरूष कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, 600 महिला कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रहेंगे। इसके अलावा 400 पुरूष कांस्टेबल जीआरपी के लिए रखे गए हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए खास बात यह है कि सरकार ने इसके लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा जारी विज्ञापन।
रिजर्व कैटेगरी के लिए जरूरी जानकारी
- बीसी ए, बीसी-बी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को अपना कैटेगरी सर्टिफिकेट 1 जनवरी 2025 के बाद जारी हुआ लगाना है।
- डीएससी और ओएससी कैंडिडेट अपना कैटेगरी सर्टिफिकेट 13 नवंबर 2024 के बाद जारी हुआ साथ लगाएंगे।
- एक्स सर्विस मैंन कोटा कैंडिडेट का सर्टिफिकेट 12 जनवरी 2015 के बाद जारी हुआ मान्य होगा।
एग्जाम डेट अभी तय नहीं हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार अभी केवल आवेदन प्रक्रिया काे लेकर ही शेड्यूल जारी किया गया है। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं। आवेदन के संख्या अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे तथा उसके अनुसार ही डेट तय होगी।
पुरुषों के लिए 170 सेंटीमीटर कद जरूरी
पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले पुरूष उम्मीदवारों के लिए 170 सेंटीमीटर कद और 83 सेंटीमीटर सीना जरूरी है। वहीं रिजर्व कैटेगरी को कद व सीने में 2-2 सेंटीमीटर की छूट रखी गई है। वहीं महिलाओं के लिए केवल कद का माप ही जरूरी रख गया है। महिला 158 सेंटीमीटर कद के साथ योग्य मानी जाएंगी। वहीं रिजर्व कैटेगरी के लिए 2 सेंटीमीटर की छूट है। 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर दौड़
पुरूष उम्मीदवारों के लिए 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़, महिलाओं के लिए 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़, एक्ससर्विस मैन के लिए 5 मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में फेल युवाओं को आगे के प्रोसेस से बाहर कर दिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.