Last Updated:
Bihar News Live Updates: भागलपुर में भीषण सर्दी पड़ रही है. यहां की हवा में भी प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है. रविवार को एक्यूआई लेवल 400 दर्ज किया गया. उधर, बेगूसराय में दलित युवक को 3 गोलियां मारी गईं. जहानाबाद में राजद सांसद ग्रामीणों के सवाल पर भड़क उठे. गाली गलौच करने लगे. पढ़ें बिहार के समाचार.
Bihar News Live Updates: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भागलपुर में सर्दी के मौसम में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. हवा दिल्ली जैसी होती जा रही है. सिल्क सिटी की हवा खराब स्थिति में पहुंच गई है. रविवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स का लेवल 400 सौ के आसपास दर्ज किया गया. जो हवा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. भागलपुर में लोगों को ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. उधर, जहानाबाद के आरजेडी सांसद का गाली गलौज करते वीडियो वायरल हुआ. जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बेहद तख्त अंदाज में बोलते दिख रहे हैं. यरल वीडियो में लोगों ने जब विकास से संबंधित सवाल किया तो सुरेंद्र यादव ने भाषा की सारी मर्यादाएं तोड़ दी, विकास के सवाल पर सांसद भड़क भड़क गए, और वह यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि यहां से यादव का 15 हजार वोट उसको मिला है, ऐसे में हम काम करेंगे क्या. यही नहीं वह कुछ लोगों का नाम लेकर और साथ में गाली देते हुए कहते हैं कि उन्होंने वोट उसको दिलाया, यह वायरल वीडियो रविवार का बताया जाता है. जब वे अतरी विधनसभा के खीजरसराय प्रखंड के सरैया के पास क्रिकेट टूर्नामेंट में समारोह से वापस लौट रहे थे. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज़ 18 नहीं करता.
- गया रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार
गया रेलवे स्टेशन पर से रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर के पास से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया गया. जब्त शराब की अनुमानित मूल 1 लाख 82 हजार बताई जा रही है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान डेल्हा थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है. रेल पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गया स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के मध्य नजर जवानों के द्वारा लगातार अभियान चलाती रहती हैं. इसी के मद्देनजर गया रेलवे स्टेशन पर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया जो पुलिस को देखकर भागने लगा.
- फर्जी प्रमाण-पत्र पर नौकरी का खेल उजागर, महिला विकास मित्र और स्कूल के पूर्व प्राचार्य गिरफ्तार
मधेपुरा में फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव की शिकायत पर हुई जांच के बाद विकास मित्र के पद पर कार्यरत गुड़िया कुमारी और फर्जी प्रमाण-पत्र जारी करने वाले स्कूल के तत्कालीन प्रधानाचार्य अनंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार गुड़िया कुमारी कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गोपालपुर की निवासी है, जबकि अनंत कुमार रामचंद्र उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज, गोसाईं टोला के तत्कालीन प्रधानाचार्य रह चुके हैं. पुलिस ने गुड़िया कुमारी को गम्हरिया और अनंत कुमार को जयप्रकाश नगर से दबोचा.
- मोतिहारी में 26 हजार लीटर देसी शराब जब्त
मोतिहारी में पुलिस ने 26 हजार 500 लीटर देसी शराब जब्त किया. आठ शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए कई शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस लगातार देसी शराब और विदेशी शराब से जुड़े धंधेबाज पर विशेष नजर रख रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी के मलाही, अरेराज हरसिद्धि, कुंडवा चैनपुर और ढाका थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने इस दौरान की भट्ठी को तोड़ दिया है.
About the Author
माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.