Last Updated:
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 12 से 18 जनवरी 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. टाटानगर-आसनसोल MEMU (13 जनवरी) समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस डायवर्टेड रूट से चलेगी. कई ट्रेनों को आद्रा और बोकारो में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.
जमशेदपुर: आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. इसका सीधा असर टाटानगर से होकर गुजरने वाली और टाटानगर से जुड़ी ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार यह बदलाव जनवरी 2026 के विभिन्न तिथियों में लागू रहेंगे. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.
ये गाड़ी कैंसिल
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है. इनमें 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU 13, 14 और 16 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी. 68053/68054 आद्रा–बराभूम–आद्रा MEMU 15 और 18 जनवरी 2026 को नहीं चलेगी. इसी तरह 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU 18 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी.68061/68062 आद्रा–आसनसोल–आद्रा MEMU 12 और 15 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी. टाटानगर से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेन 68056 टाटानगर–आसनसोल MEMU 13 जनवरी 2026 को पूरी तरह रद्द कर दी गई है, जिससे दैनिक यात्रियों को विशेष परेशानी होने की संभावना है.
आंशिक रद्दिकरण
इसके अलावा कई ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा. 18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम एक्सप्रेस 12, 14, 16 और 18 जनवरी 2026 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी. 13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान MEMU एक्सप्रेस 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक एनएससीबी गोमोह स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. 68060 आसनसोल–बराभूम MEMU 13 जनवरी 2026 को आद्रा से ही संचालित की जाएगी.
इसी तरह में 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU 12, 13, 15 और 18 जनवरी 2026 को आद्रा स्टेशन तक सीमित रहेगी. 68055 आसनसोल–टाटानगर MEMU 13 जनवरी 2026 को आद्रा तक ही संचालित होगी. वहीं 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल MEMU 17 जनवरी 2026 को भी आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी.
इस ट्रेन का बदला रूट
रूट डायवर्जन के तहत 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 14 और 17 जनवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और बताया है कि यह सभी परिवर्तन आद्रा मंडल में चल रहे आवश्यक विकास कार्यों के कारण किए गए हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे पूछताछ केंद्र, एनटीईएस या आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.