Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आई. यहां तीन युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसमें एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया. देखें बिहार-झारखंड के ताजा अपडेटस्…
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के नवादा जिले में गुरुवार शाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई. नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास हुई, जहां तीन दिन पूर्व हुए विवाद का बदला लेने के लिए एक युवक को गोली मार दी गई. घायल युवक आशीष कुमार (18) को दाहिने कंधे के पीछे गोली लगी है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं. आशीष ने बताया कि वह अपने दोस्तों रिशु रंजन और रघु रंजन के साथ जिम गया था, तभी आरोपित पक्ष के लड़कों ने बुलाकर दोनों दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी. जब आशीष बीच-बचाव करने पहुंचा तो भागने के दौरान पीछे से उस पर फायरिंग की गई. उसने पवन उर्फ ढेलु और राहुल यादव उर्फ तिगड़ी पर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. दूसरी खबर मोतिहारी से है. यहां के सुगौली क्षेत्र में पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी. श्रीखण्डी, चैनपुर, खुटिरवा और देवदातवा गांवों में करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन कुत्ते की खोज में जुटा है.
December 12, 202507:38 IST
Ranchi News: रांची में बालू घाटों के बंद रहने से 70 करोड़ का नुकसान
रांची में जारी सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट ने खनन विभाग की गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया है. रिपोर्ट के अनुसार 368 बालू घाटों के बंद रहने से राज्य को 70.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. खनन पट्टों की स्वीकृति और निगरानी में भारी कमियां पाई गईं, वहीं खनिजों की नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ियों ने राजस्व वसूली पर सीधा असर डाला. लघु खनिजों से मिलने वाली रॉयल्टी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 2017-18 में जहां कुल रॉयल्टी 1082.44 करोड़ रुपये थी, वहीं 2021-22 में यह घटकर 697.73 करोड़ रह गई.
Sasaram News: 12 साल की बच्ची से रेप, गला दबाकर हत्या
बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आई. यहां एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया. वह देर शाम ट्यूशन से घर लौट रही थी. इसी बीच अज्ञात बदमाश ने उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी. उसका रेप किया और गला दबाकर हत्याकर दी. मामला नासरीगंज के तराव थाना इलाके का है. पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया. जांच की जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.