स्टंट वाली कार के मालिक, यानी NSUI नेता के दोस्त पर 13 हजार रुपए का चालान काटा गया।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में कार पर खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दुर्ग NSUI प्रभारी महामंत्री शाश्वत पांडेय भी शामिल हैं। वीडियो में वे चलती कार के गेट पर बैठकर स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। कार उनके एक दोस्त की थी और उसमें उनके 3-4 साथी भी
NSUI नेता शाश्वत पांडेय ने यह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 9 दिसंबर को यह वीडियो पुलिस के हाथ लग गया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 11 दिसंबर को कार्रवाई की। स्टंट वाली कार के मालिक, यानी NSUI नेता के दोस्त पर 13 हजार रुपए का चालान काटा गया है।
इसी दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली कार को अवैध रूप से सायरन बजाते देखा। कार को जब्त कर मालिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा भिलाई के जयंती स्टेडियम में मर्सिडीज कार से स्टंट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पहले देखिए ये तस्वीरें-
चलती कार का गेट खोलकर स्टंट करते नजर आया था NSUI नेता।

NSUI नेता अपने दोस्त की कार में बैठा था, पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में मर्सिडीज में स्टंट करने वाले की तलाश कर रही पुलिस।
2 दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 9 दिसंबर को सोशल मीडिया और कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को वीडियो मिला। वीडियो में दो कार चालक अपनी कार की खिड़कियों से बाहर झुककर तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। इससे न सिर्फ उनकी जान जोखिम में थी, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।
वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की और करीब 24 घंटे के अंदर दोनों वाहनों को चिह्नांकित कर जब्त कर लिया।

NSUI नेता के साथ स्टंट करने वाले युवक का पुलिस ने काटा चालान।

बिना नंबर प्लेट सायरन बजाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा।
इन वाहनों का कटा चलान
- पहला वाहन : CG 07 BU 4370, पीयूष दीक्षित के खिलाफ धारा 66/192, 184, 179, 130(3) और परमिट उल्लंघन, तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कुल 7,800 रुपए का चालान काटा गया।
- दूसरा वाहन : CG 07 BU 0775, रुशाद एलेन के वाहन पर भी इसी तरह का उल्लंघन मिला। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 66/192, 184, 179, 130(3), परमिट उल्लंघन, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन सहित दस्तावेज न रखने पर 13,800 रुपए का चालान किया। इसी कार में NSUI नेता बैठा था।
- तीसरा वाहन : CG 04 LW 6629, दिशान अग्रवाल के खिलाफ गंभीर उल्लंघन पाए गए। बिना लाइसेंस वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा, लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग और अवैध सायरन का उपयोग। इन सभी के लिए धारा 146/196, 184, 100, 3/181, 190(2)(c) के तहत कुल 10,300 रुपए का चालान काटा गया।
बिना नंबर कार में सायरन बजाकर घूम रहा था
10 दिसंबर को एक और वीडियो की शिकायत मिली थी। इसमें सेंट्रल एवेन्यू रोड पर बिना नंबर प्लेट वाली कार को अवैध रूप से सायरन बजाते हुए देखा गया। यह कार तेज रफ्तार में चल रही थी और आम लोगों के लिए खतरा बनी हुई थी।
शिकायत मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम सक्रिय हुई और केवल 24 घंटे में वाहन को पकड़कर 11 दिसंबर को यातायात मुख्यालय लाया गया।

कार में खिड़की पर बैठकर वीडियो बना रहे थे, पुलिस ने काटा चालान।
दुर्ग ट्रैफिक ASI सुशील पांडेय ने बताया कि स्टंट कर रहे गाड़ियों का चालान काटा गया है। इनका वीडियो वायरल हुआ था। कारों के नंबर को ट्रेस करके उन्हें जब्त कर लिया गया। कार चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
लगातार हो रही है कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो को खंगाल कर कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सड़क पर स्टंट, तेज गति, रॉन्ग-साइड ड्राइविंग, बिना दस्तावेज वाहन संचालन और अवैध सायरन/फ्लैशर इस्तेमाल के खिलाफ लगातार एक्शन जारी रहेगा।
…………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में NH पर रईसजादों की स्टंटबाजी का VIDEO:लग्जरी कारों की खिड़की, सन-रूफ पर लटके, गैंगस्टर-सॉन्ग ‘AK-47’ पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली

रायपुर में रईसजादों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 15-20 कारों का काफिला 3 थानों को होकर गुजरा
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बर्थडे सेलिब्रेशन का अंदाज खतरनाक होता जा रहा है। कभी केक काटने के लिए हथियार तो कभी लग्जरी कारों से सड़क पर स्टंटबाजी दिखाई जाती है। अब रायपुर से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रईसजादों का काफिला NH पर फिल्मी स्टाइल में स्टंट करता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.