Bihar Budget 2026 LIVE: बिहार विधानसभा में आज बजट पेश किया जाएगा. यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार का पहला बजट होगा, जिसे वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पेश करेंगे. इसमें महिलाओं और युवाओं पर फोकस रहने…और पढ़ें
Bihar Budget 2026 LIVE: बिहार में विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हुआ. सत्र के दूसरे दिन बिहार का बजट वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पेश करेंगे. प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और सभी आम नागरिकों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं. नीतीश कुमार सरकार साल 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले से युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने का वादा कर चुकी है. ऐसे में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए फैसला किया जा सकता है. मालूम हो कि- पिछले दो दशकों में बिहार के बजट का आकार 26 हजार करोड़ (2005-06) से बढ़कर 3.17 लाख करोड़ (2025-26) के पार पहुंच चुका है. लिहाजा अबकी बार बिहार का बजट साढ़े तीन लाख करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकता है. बिहार बजट से जुड़े ताजा अपडेट यहां देखें.
February 3, 202608:18 IST
Bihar Budget 2026 LIVE: आज सुबह 11 बजे विधानसभा में शुरू होगी सत्र की कार्यवाही
बिहार बजट 2026 लाइव: बिहार बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी. प्रदेश के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बजट पेश करेंगे. इसमें युवाओं को रोजगार, महिला को भी रोजगार के लिए बढ़ावा. किसानों से लेकर सभी वर्गों पर फोकस किया जाएगा. कल वित्त मंत्री ने साल 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा था.
Bihar Budget 2026 LIVE: पिछले बजट में बिहार को क्या-क्या मिला?
बिहार बजट 2026 लाइव: 3 मार्च 2025 को वित्तमंत्री द्वारा विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था. जिसमें शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई थी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल राजस्व व्यय 2 लाख 52 हज़ार करोड़ रुपए अनुमानित है, जो कुल व्यय का 79.52 प्रतिशत है. बिहार बजट 2025-26 में सबसे ज़्यादा शिक्षा पर 60,964 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. स्वास्थ्य के लिये 20 हज़ार करोड़ रुपए और सड़क मद में 17 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया. बजट में गृह विभाग को 17831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16043 करोड़, ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ और समाज कल्याण विभाग, SC, ST, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा को 13 हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा का प्रावधान किया गया है.
Bihar Budget 2026 LIVE: स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार पर विशेष जोर दिया जाएगा
बिहार बजट 2026 लाइव: बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा. किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी. आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर राशि का प्रावधान किया जाना है. सरकार का कहना है कि यह बजट बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देगा और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.