Ranchi Kisan Dost Machine : झारखंड की राजधानी रांची के बीआईटी मेशरा के बच्चों ने ‘किसान दोस्त’ नामक सोलर मशीन बनाया है, जिससे किसान बिना पेट्रोल-डीजल के जुताई, रोपाई समेत 6-7 काम आसानी से कर सकते हैं. इसकी मदद से किसान कृषि में क्रांति ला सकते हैं.
बीआईटी मेशरा कॉलेज के प्रोफेसर सतीश ने लोकल 18 को बताया कि इसके माध्यम से किसान जुताई, रोपाई, जमीन को समतल करना, खरपतवार हटाना, 6 से 7 काम आराम से कर सकते हैं, भले ही यह एक छोटी मशीन है. इसे आसानी से दोनों हाथों की मदद से चलाया भी जा सकता है. इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि किसानों को इसमें पेट्रोल-डीजल का दाम भी नहीं लगाना पड़ेगा.
समय के साथ पैसे की भी बचत
उन्होंने आगे बताया कि एक तो समय की बचत होगी और एक ही मशीन से आप इतने सारे काम कर लेंगे. आप क्यारी बना लेंगे, वेजिटेबल ट्रांसप्लांट कर लेंगे, आप 1 घंटे में ही एक एकड़ तक इस मशीन से बिना रुके काम कर सकते हैं. अगर इससे अधिक बिजली बनाई है तो और भी अधिक काम कर सकते हैं. इससे आपको कुछ नहीं, बस बाहर खड़ा होकर इसे छोड़ देना है, यह खुद ही रिचार्ज होती रहती है.
ऐसे में कई बार किसानों को पेट्रोल डालने की समस्या होती है. अधिकतर मार्केट में ऐसी मशीनें है. जो 1 लीटर पेट्रोल में एक एकड़ या दो एकड़ काम करती हैं. ऐसे में बार-बार पेट्रोल का खर्चा उठाना पड़ता है. पर इस मशीन में ऐसा कुछ भी नहीं है. इसमें एक बहुत ही बड़ा सोलर पैनल लगा हुआ है. यही सारा काम कर देगा, खुद ही इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस कर देगा. जिसको आप घर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
लेबर कॉस्ट और मेहनत दोनों बचेगा
उन्होंने बताया कि किसानों को कई बार कई सारे मजदूर की मदद लेने की जरूरत पड़ती है और उसमें भी पैसे खर्च हो जाते हैं. और खुद करो तो काफी अधिक मेहनत लगती है, झुक कर करने के कारण कई बार कमर में गंभीर दर्द की भी समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में इस मशीन से वह खड़े होकर ही अधिकतर काम कर लेंगे. एक तो लेबर कॉस्ट बचेगा, समय बचेगा और आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.