Bihar Breaking News Live: जहानाबाद की नीट छात्रा संवेदना मौत मामले में सीबीआई टीम दोबारा गांव पहुंची. इधर, मार्च के पहले सप्ताह में TRE-4 का विज्ञापन जारी हो सकता है. बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज भी हंगामे के आसार हैं, विपक्ष कानून-व्यवस्था पर प्रदर्शन करेगा. लोजपा (रामविलास) विधायक राजद से माफी मांग सकते हैं. मैट्रिक परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण रही, 5 छात्र निष्कासित और 9 लोग फर्जीवाड़े में पकड़े गए. बिहार की बड़ी खबरों को जानने के लिए हमारे साथ बने रहें
बिहार की बड़ी खबरें
Bihar Breaking News: जहानाबाद की रहने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा संवेदना की मौत मामले में सीबीआई की टीम मंगलवार को दोबारा उनके गांव पहुंची. पटना से आई छह सदस्यीय टीम ने परिवार से पूछताछ की और मृतका के भाई को साथ लेकर चली गई. पिता के मुताबिक शाम 5:30 से रात 9:45 बजे तक की जानकारी को लेकर सवाल पूछे गए. सीबीआई टीम मोबाइल भी अपने साथ ले गई. इधर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज भी हंगामे के आसार हैं. विपक्ष कानून-व्यवस्था और अपराध के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगा. लोजपा (रामविलास) के विधायक राजद से माफी की मांग कर सकते हैं. वहीं, मैट्रिक परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक हुई, लेकिन 5 छात्र निष्कासित और 9 लोग फर्जीवाड़े में पकड़े गए. बिहार की बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
About the Author
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें