Last Updated:
Terrace organic mini farming : मनहरण लाल राठौर ने कोरबा के राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी में अपने चार मंजिला घर की छत को मिनी‑फ़ार्म में बदलकर परिवार को शुद्ध ऑर्गेनिक सब्जियां उपलब्ध कराई हैं. उनका मानना है कि लोग इससे प्रेरणा लेकर शुद्ध और सस्ती सब्जी उगा सकते हैं.
छत को खेत बनाने की प्रेरणा
मनहरण लाल राठौर ने Local18 को बताया की,मैं गांव का किसान का बेटा हूं, बचपन से ही खेती‑बाड़ी का शौक रहा है. रिटायरमेंट के बाद समय मिलने से मैंने अपनी छत को बाग़ में बदलने की सोची.अब हर दिन 2‑3 किलो तक गोभी, टमाटर, बैगन, करेला, प्याज़ सब्जियों की पैदावार होती है.
गाय का गोबर, किचन वेस्ट,का उपयोग
छत पर पहले पर्याप्त लेयरिंग की गई.फिर जैविक कंपोस्ट का लेयर डाला गया, जो राठौर स्वयं तैयार करते हैं.कंपोस्ट बनाने मे वे गाय का गोबर, किचन वेस्ट,का उपयोग करते है. ये सब्जियों को पोषक तत्व प्रदान करता है और रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता समाप्त कर देता है. बाग़ को दो‑तीन महीने में एक बार पत्तियों की छंटाई तथा बायो‑पेस्टिसाइड से कीट नियंत्रण करते है.राठौर की पत्नी भी इस काम में हाथ बटाती हैं जिससे यह परिवारिक सहयोग बन गया है.
मनहरण लाल राठौर ने बताया कि वे इस बाग़ को और विस्तारित कर, मौसमी फल फूल और औषधीय जड़ी बूटियों को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं. वह चाहते हैं कि कोरबा में छत बाग़ की एक लहर चल पड़े, जिससे हर परिवार को ताज़ी, ऑर्गेनिक सब्जियों की पहुंच मिले और रासायनिक प्रदूषण से बचाव हो सके.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.