पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विभाग में एमडी (MD), एमएस (MS), डीएनबी (DNB) या डीएम (DM) की डिग्री होनी अनिवार्य है.
अधिकतम आयु: आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है.
आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.
दिव्यांग श्रेणी: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान है.
इस तिथि तक करें आवेदन
बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा कर लें.
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया हैः
सामान्य और ओबीसी वर्ग: 1500 रुपये.
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस: 1200 रुपये
निःशुल्क श्रेणी: महिलाओं, दिव्यांगों (PWBD) और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘भर्ती’ विकल्प पर क्लिक करना होगा. वहां जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
चयन प्रक्रिया
संस्थान द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.