अमेरिका के संभावित नए टैरिफ और लगातार बनी हुई जियो पॉलिटिकल तनाव ने लोगों को सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदने के लिए प्रेरित किया. वहीं सिल्वर की इंडस्ट्रियल डिमांड इतनी बढ़ी कि कीमतें रफ्तार पकड़कर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गईं. नतीजा यह हुआ कि सोना और चांदी दोनों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
पटना ज्वेलरी मार्केट के जानकारों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखें तो कैलेंडर वर्ष 2026 में गोल्ड की कीमतें 15% से 30% तक ऊपर जाने की संभावना है. हालांकि, अगर ट्रंप प्रशासन की नई नीतियां प्रभावी साबित होती हैं, तो गोल्ड रेट में 5% से 20% तक की गिरावट भी देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, 2026 का साल सोना-चांदी के बाज़ार के लिए बेहद निर्णायक रहने वाला है.
फिलहाल क्या है रेट
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 129700 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,33,591 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,20,00 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 98,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी में स्थिरता
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 1,79,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 1,77,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,82,310 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 117,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 95,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 172 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 168 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.