मंदसौर शहर में आज (सोमवार) बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है।
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में डुप्लेक्स, इंदिरा कॉलोनी का कुछ हिस्सा, किटीयानी, डीवीएम स्कूल के आसपास का क्षेत्र, यश बालाजी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, जनता कॉलोनी और कैलाश नगर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, बजाज शोरूम के आसपास, जनता कॉलोनी मित्रवात्सला, आदिनाथ बिहार, आदित्य कंपाउंड, संजीत रोड स्थित श्रीराम पाइप और कंबल केंद्र के आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी। सरदार रोलिंग मिल के आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित होगा।
विद्युत विभाग ने सूचित किया है कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.