पानीपत के मतलौडा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान कुराना गांव निवासी राजेश, रणबीर और मुकेश के रूप में हुई है। एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देश पर जिला पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मतलौडा पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को अदियाना मोड़ के पास भारती नियोग पर कुछ युवकों के शराब पीकर हुड़दंग मचाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि तीन युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। पुलिस टीम ने तत्काल तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान गांव कुराना निवासी राजेश, मुकेश और रणबीर के रूप में हुई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आमजन को परेशान करने के आरोप में तीनों के खिलाफ मतलौडा थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.