पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र के गांव ब्राह्मण माजरा से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पड़ोसी पति-पत्नी बहला-फुसलाकर ले गए। लड़की की विधवा मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को कहीं बेच दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश
बता दे कि श्री पंतनगर, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार की मूल निवासी 30 वर्षीय महिला वर्तमान में ब्राह्मण माजरा, पानीपत में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि उसके पति की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है। महिला पिछले चार साल से इस गांव में रह रही है।
AI जनरेटेड फोटो।
पड़ोसी पति-पत्नी पर शक
महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में उसके ही जिले के रहने वाले एक पति-पत्नी भी रहते थे, जो पास की फैक्ट्री में काम करते थे।महिला के अनुसार, 26 दिसंबर को उसकी 13 वर्षीय बेटी और पड़ोसी पति-पत्नी अचानक गायब हो गए। कई दिनों तक इधर-उधर तलाश करने के बाद भी जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला, तो मां को पड़ोसी पति-पत्नी पर शक हुआ।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वह उन्हें ढूंढते हुए पानीपत में उनके मकान पर पहुंची। वहां उसे पता चला कि पड़ोसी पति-पत्नी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले आए हैं और उसे किसी दूसरी जगह बेच दिया है।इसके बाद, 3 जनवरी को पीड़िता ने थाना इसराना में घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.