इसराना मार्केट कमेटी के सदस्यों की बैठक।
पानीपत जिले में इसराना मार्केट कमेटी के नव नियुक्त सदस्यों की पहली बैठक बुधवार को कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश जागलान ने की, जबकि संचालन सचिव पवन नागपाल ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री खेतिहर एवं कृषक मजदूर जीवन सुरक्षा योजना 2013
अध्यक्ष राजेश जागलान ने बताया कि 2013 के दो विक्टिम केसों को रद्द करने पर सहमति जताई गई है। इन मामलों में नियमों का पालन नहीं किया गया था। कमेटी ने इन प्लाटों के नाम पीपीएम पोर्टल पर सरल पोर्टल के माध्यम से अपडेट करने और प्रस्ताव पारित कर जिला कार्यालय भेजने पर विचार किया।
इसराना मार्केट कमेटी कार्यालय की फोटो।
बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में मंडी प्रांगण में बनने वाली अलग सब्जी मंडी के लिए ई-नीलामी में अभी तक किसी बोलीदाता के सामने न आने पर भी चर्चा हुई। वाइस चेयरमैन विशाल गोयल ने यह मुद्दा उठाया।इसके अतिरिक्त, कार्यालय में फर्नीचर की मरम्मत और नए कंप्यूटर की खरीद पर भी चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किया गया।
बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
बैठक के बाद अध्यक्ष राजेश जागलान ने कमेटी स्टाफ सदस्यों के साथ अलग से बैठक की और सभी को ईमानदारी से अपना कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में वाइस चेयरमैन विशाल गोयल, सदस्य आनंद मलिक, सुखबीर गवालडा, विजेंद्र पलड़ी, भीम सिंह अहर, सुरेश पंचाल, सुनील जागलान, शोभ राम, राजवीर मलिक, नरेश कुमार और अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.