पानीपत जिले में सीआईए 3 पुलिस ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के कुरैशी मोहल्ला का रहने वाला साहिल उर्फ नेता के रूप में हुई है।
बता दे कि यह गिरफ्तारी देसराज कॉलोनी में डीआरएम स्कूल के पास एक ऑफिस के बाहर फायरिंग और पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने की घटना से जुड़ी है।
देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने इस फायरिंग की वारदात का खुलासा करते हुए बुधवार को रोहतक के बसाना गांव के सोहन उर्फ सोनू को सिवाह बस अड्डे के पास से अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। सोहन के पास से दो देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
वारदात के लिए 60 हजार का दिया लालच
पूछताछ में आरोपी सोहन ने कनाडा में रह रहे देसराज कॉलोनी के रहने वाले दीपक के कहने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। सोहन ने पुलिस को बताया कि दीपक ने उसे वारदात के लिए 60 हजार रुपए देने का लालच दिया था और हथियार भी उसी ने उपलब्ध कराए थे।
फायरिंग कर दबदबा बनाने की कोशिश
दीपक ने सोहन को बताया था कि उसका कॉलोनी का रहने वाला इंद्रजीत के साथ जमीन विवाद चल रहा है। दीपक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बातचीत कर इंद्रजीत के ऑफिस के बाहर फायरिंग करवाकर अपना दबदबा बनाने की कोशिश की थी। सोहन ने दीपक के कहने पर यूपी के अमरोहा के साहिल से तीन देसी पिस्तौल और चार कारतूस लिए थे।
आरोपी ने हथियार सप्लाई की बात कबूली
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने हथियार सप्लायर आरोपी साहिल उर्फ नेता को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साहिल ने हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की है।आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसकी देसराज कॉलोनी निवासी दीपक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।
3 देसी पिस्तौल लाकर दिए
कुछ महीने पहले दीपक ने उसको देसी पिस्तौल दिलाने की बात कहते हुए इसके लिए अच्छे पैसे देने का प्रलोभन दिया था। दिसंबर माह में दीपक ने सोहन को उसके पास हथियार लेने के लिए अमरोहा भेजा था। दीपक ने उसके खाते में 6 हजार रूपए डाल दिए और उसने सोहन को 3 देसी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस लाकर दिए थे।
कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असलहा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है पूरा मामला
थाना तहसील कैंप में देसराज कॉलोनी का रहने वाला इंद्रजीत उर्फ सोहना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 31 दिसंबर को वह वधावा राम कॉलोनी स्थित अपने ऑफिस में था। सायं करीब 4 बजकर 45 मिनट पर भाई हीरे ने उसके पास फोन कर बताया कि देसराज कॉलोनी के राज नगर में डीआरएम स्कूल के पास स्थित उनके ऑफिस पर किसी ने गोली चलाई है।
10 लाख रूपए की रंगदारी मांगी
सूचना पाकर ऑफिस पहुंचा और ताला खोलकर देखा एक कागज पड़ा मिला। पत्र के माध्यम से 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई है। इसमें अपने आप को नीरज बवाना गैंग के सदस्य होना बताया है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो लड़के दफ्तर के पास खड़े होकर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे है।
थाना तहसील कैंप में इंद्रजीत उर्फ सोहना की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.