हरियाणा के पंचकूला में खैर की लकड़ी अवैध तौर पर काटकर चोरी करने वालों को क्राइम ब्रांच टीम लगातार गिरफ्तारियों करने में जुटी हुई है। टीम ने मंगलवार को एक ट्रांसपोर्टर को भी गिरफ्तार किया है। जो चोरी की लकड़ी ढुलाई के लिए गाड़ियां उपलब्ध करवाता था। पंचकूला क्राइम ब्रांच-26 इंचार्ज दलीप के अनुसार मंगलवार को कोट बिल्ला निवासी अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। जो आरोपियों को खैर लकड़ी ढुलाई के लिए पिकअप गाड़ी देता था। अभी पिकअप गाड़ी को बरामद नहीं किया गया है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी और गाड़ी बरामद करने के लिए रिमांड की मांग करेगी। वहीं ऊंट मालिकों की तलाश में भी क्राइम ब्रांच टीम जुटी हुई है। रिमांड के दौरान खुलासे कर रहा वन दरोगा क्राइम ब्रांच की टीम के सामने रिमांड के दौरान वन दरोगा रघुविंद्र सिंह खुलासे कर रहा है। वन दरोगा ने जब मामला दर्ज करवाया था, तब भी खैर तस्करों की ऑडियो लीक हुई थी। जिसमें उसके द्वारा पैसे लेने की बात कही गई थी। वन दरोगा के खुलासे पर ही बुधवार को क्राइम ब्रांच टीम ने पंजाब और दूसरे जगहों पर भी छापेमारी की है। तीन दिन के रिमांड पर आरोपी
क्राइम ब्रांच ने ठेकेदार अश्विनी और राकेश कुमार के साथ-साथ वन दरोगा रघुविंद्र को भी रिमांड पर लिया है। मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसके 7 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। वहीं ट्रांसपोर्टर अली मोहम्मद कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.