पंचकूला में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी एक फुट से आगे का नहीं सोचा, लेकिन BJP देश के लिए 2047 का विजन लेकर चल रही है। वे सोमवार को पंचकूला स्थित पंच कमल पार्टी ऑफिस में बजट पर पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब दे रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री बेहतर कार्य करत रहे हैं। कांग्रेस का काम विपक्ष के नाते BJP सरकार के कार्यों में नुक्ताचीनी करने का है, जिसे वो अच्छे से कर रहे हैं। देश उन्हें लंबे समय तक यह काम सौंपने का मन बना चुका है। देशहित में बजट के दौरान काफी ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश की युवा पीढ़ी का खासकर ध्यान रखा गया है। 2047 का विजन ही नहीं रखा गया है, बल्कि इसके लिए सरकार ने 53 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है। बजट की लेकर प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, जिला प्रधान अजय मित्तल व पंचकूला के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल मौजूद रहे। 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार होंगे देश भर में केंद्र सरकार के द्वारा 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे। इन युवाओं को पर्यटन स्थलों व दूसरी जानकारियों से अवगत करवाते हुए ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे पर्यटन स्थलों के लिए भी टूरिस्ट ज्यादा आकर्षित होंगे। युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने बजट के बाद शेयर बाजार के नीचे आने के सवाल पर कहा कि शेयर बाजार के नीचे आने का कारण बजट नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पैदा हुए अन्य हालात हैं। आमजन को बजट समझाएगा संगठन केंद्र सरकार के द्वारा बजट जारी किए जाने के बाद अब BJP ने जिला व मंडल स्तर पर बजट को लेकर टीमों का गठन कर दिया है, जो हर मंडल स्तर पर जाकर बजट के बारे में आमजन को समझाएगी। जिससे बजट को लेकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भम्र को दूर किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.