हरियाणा के पंचकूला में जिला नगर योजनाकार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अवैध कॉलोनियों के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया। डीसी के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि गांव प्लासरा में 4 एकड की अवैध कॉलोनी और गांव बतौर में 3 एकड की अवैध कॉलोनी में सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान नीलांशू दुबे, एसडीई, यूएचबीवीएन (अर्बन) पंचकूला बतौर ड्ड्यूयूटी मजिस्ट्रेट मौजद रहे। टीम में अशोक कुमार सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला और डिम्पी राठी सहायक नगर योजनाकार, पचंकूला के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्माण से पहले अनुमति जरूरी : DTP डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। उन्होने कहा कि आमजन से अनुरोध किया गया है कि विभाग से सीएलयु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.