देवघर के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और चार चोरी की मोटरसाइकिलें तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 की रात को की गई। चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखता था थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी को 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम कोल्हड़िया ढोढ़वा निवासी राजेश कुमार मंडल अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखता था और उनकी अवैध खरीद-बिक्री करता था। सूचना की पुष्टि के बाद, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। रात करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ढोढ़वा कोल्हड़िया में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। राजेश कुमार मंडल के घर से एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, गोविन्द मंडल, सुम्बय महित्य उर्फ शिबू रजवार और रामधन मंडल उर्फ रावण मंडल के घरों से भी चोरी की मोटरसाइकिलें और एक नोकिया कीपैड मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने कुल चार हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस-इंजन नंबर अलग-अलग थे। सभी बरामद सामानों की विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई। सभी अभियुक्त सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार मंडल, गोविन्द मंडल, सुम्बय महित्य उर्फ शिबू रजवार और रामधन मंडल उर्फ रावण मंडल नामक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। यह कार्रवाई सोनारायठाढ़ी थाना कांड संख्या 09/2025, दिनांक 06 फरवरी धारा 317(5)/3(5) BNS 2023 के तहत की गई है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी रोहित कुमार दाँगी, एसआई तबरेज अंसारी, JAP-05 के सशस्त्र बल और थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.