पंचकूला एसीपी दिनेश कुमार घटना से संबंधित जानकारी देते हुए।
पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। परिजनों ने युवक की मौत पर थाने में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया
उन्होंने इस पूरे मामले की फोरेंसिक टीम से कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए हामी भर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजन अभी थाने में ही मौजूद हैं।
चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका, नहीं रूके
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक थाना सिटी पंचकूला की टीम 9 जनवरी की रात 10 बजे से 10 जनवरी सुबह 2 बजे तक चंडीगढ़–पंचकूला बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12:50 बजे चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक काली रंग की मोटरसाइकिल (नंबर CH-01-CB-5144) नाके की ओर आई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने के बावजूद मोटरसाइकिल चालक ने गति और बढ़ा दी। बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
नाके के पास पहुंचते ही पीछे बैठे युवक ने नंबर प्लेट छिपाने का प्रयास किया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल बैरिगेट से टकरा गई और लगभग 60–70 मीटर आगे जाकर गिर पड़ी।
हनी उछल कर गिर गया, बेहोश हो गया
हादसे में पीछे बैठे युवक हनी गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया, जबकि मोटरसाइकिल चालक विशाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सेक्टर-25डी चंडीगढ़, और दूसरा युवक लक्षित पुत्र अमित, निवासी सेक्टर-25डी चंडीगढ़, को भी चोटें आईं। तीनों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हनी को मृत घोषित कर दिया।
युवकों ने शराब पी हुई थी
अस्पताल में किए गए मेडिकल परीक्षण में विशाल और लक्षित के शरीर से शराब की गंध पाई गई। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल चालक विशाल द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें हनी की मौत हुई।इस मामले में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में धारा 281, 106, 125(ए) BNS तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 194(C), 194(D) के तहत मुकदमा संख्या 05 दिनांक 10.01.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.