Palwal News: हरियाणा के पलवल में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस 4 आरोपियों की तलाश में जुटी है. नाबालिग 5 महीने की गर्भवती पाई गई है.
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार जनवरी से जुलाई के बीच आरोपियों ने लड़की को अलग-अलग जगहों पर घंटों बंधक बनाकर कई बार सामूहिक बलात्कार किया. एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की मौत छह साल पहले हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां को गंभीर मानसिक आघात लगा और वह कैटाटोनिक अवस्था में चली गईं. इसलिए लड़की चाचा-चाची के पास रह रही थी.
गर्भावस्था का पता चलने के बाद आरोपियों को जब लड़की के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली, तो उन्होंने मामला दबाने के लिए लड़की और उसके परिवार को धमकियां देनी शुरू कर दीं. सुरक्षा के डर से परिवार ने चुपके से घर छोड़ दिया पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. लड़की के चाचा ने लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई.
चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 70(2) (नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 (गंभीर यौन हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बहिन पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुरेश कुमार ने पुष्टि की कि सभी चार आरोपी पहचाने जा चुके हैं और वे फरार हैं. उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया गया है और बच्चा कल्याण समिति के सदस्यों से उसे काउंसलिंग मिल रही है. आगे की मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी
About the Author

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें