पाली केंद्रीय स्कूल की स्टूडेंट श्वेता चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। श्वेता का चयन 17 जनवरी से सोमनाथ, गुजरात में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद हैंडबाल प्रतियोगिता (SGFI) के लिए हुआ है, जह
.
राष्ट्रीय स्तर की इस मुख्य प्रतियोगिता के मैदान में उतरने से पहले श्वेता चौधरी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 12 से 16 जनवरी तक गुजरात के पोरबंदर में आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर (कोचिंग कैंप) में भाग लेगी। इस शिविर में उन्हें राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि केवल अंडर-17 ही नहीं, बल्कि अंडर-14 छात्रा वर्ग में भी स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। हाल ही में चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्कूल की चार स्टूडेंट दिव्यांशी शर्मा, नेहा चौहान, अंजलि और आफरीन बानो ने भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.