पाली जिले के जैतारण के पास नेशनल हाईवे 25-ए पर सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे खड़े डंपर में अचानक आग लग गई. डंपर के ड्राइवर महेन्द्र गहरी नींद में सो रहे थे. राहगीरों ने आग की लपटें देखकर उन्हें तुरंत बाहर निकाला और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. भीलवाड़ा जिले के रहने वाले महेन्द्र नागौर से पत्थर भरकर भीलवाड़ा जा रहे थे और रास्ते में नींद आने पर डंपर सड़क किनारे खड़ा कर सो गए थे. दमकल विभाग की देर से पहुंचने के बावजूद समय रहते ड्राइवर की जान बच गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
यह घटना जैतारण के पास नेशनल हाईवे की है जहां पर नेशनल हाईवे 25-ए पर डेढ़ाव बेर के पास खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई थी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि लोगों ने किस तरह ड्राइवर की जान बचाई और रहस्यमयी तरीके से डंपर में जो आग लगी वह सभी के लिए संशय बना हुआ है.
आग के वक्त नींद में सो रहा था ड्राइवर
पाली जिले में सड़क किनारे खड़े पत्थरों से भरे डंपर में अचानक आग लग गई. घटना के समय डंपर का ड्राइवर अंदर ही गहरी नींद में सो रहा था. राहगीरों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत डंपर ड्राइवर को बाहर निकालकर बचाया. दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना जैतारण के पास नेशनल हाईवे 25-ए पर डेढ़ाव बेर के पास करीब सुबह छह बजे हुई.
नींद आने पर सड़क किनारे लगा दिया था डंपर
डंपर में जो आग लगी उससे संबंधित अगर बात की जाए तो भीलवाड़ा जिले के भिरदोल का डंपर ड्राइवर रहने वाला था. जिसका नाम महेन्द्र बताया गया और इसकी हादसे में जान जाते-जाते आज बची. उन्होंने बताया- नागौर से पत्थर भरकर भीलवाड़ा जा रहा था. रास्ते में नींद आने पर उसने सुरक्षित रहने के लिए डंपर सड़क किनारे खड़ा किया और सो गया. इसी दौरान अज्ञात कारणों से डंपर में आग लग गई.
बाल-बाल बची ड्राइवर की जान
आग की लपटें उठती देख समाजसेवी रोहित गुर्जर ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी. हालांकि, आरोप है कि दमकल विभाग करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा. तब तक डंपर पूरी तरह धूं-धूं कर जल चुका था. इस हादसे में डंपर को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते ड्राइवर को बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से आग पर काबू पाया गया.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.