Pali School Fire Incident: पाली शहर के आशापुरा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में रविवार देर शाम अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया. स्टोर रूम और पास के कमरे में लगी आग से स्कूल का फर्नीचर और कुछ बिस्तर जलकर खाक हो गए. गनीमत रही कि रविवार होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. दमकल कर्मियों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. दो अलग-अलग कमरों में आग लगने से आग के कारणों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
ज्ञात कारणों पर बना हुआ संशय
दो बार अलग-अलग कमरो में आग की लपटे भड़की, जिसके चलते काफी नुकसान का सामना भी स्कूल को करना पडा. मगर यह गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने जल्द पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे कोई जनहानि नही हुई. स्कूल में अज्ञात कारणों से लगी यह आग कई तरह के सवाल भी खड़े कर रहा है कि आखिरकार आग लगी तो लगी कैसे, क्योंकि न तो कोई शॉर्ट सर्किट और दूसरी बात स्कूल में रविवार के चलते छुट्टी के समय कोई नहीं था.
दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
स्थिति को देखते हुए नगर निगम की दो और रीको की एक दमकल को मौके पर बुलाया गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. आग बुझाने में दमकलकर्मी पारस गहलोत, कमलेश, दीपक, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद, हनुमान सिंह, रमेश कुमार, चंद्राराम और योगेन्द्र जुटे रहे. वहीं स्थानीय युवक सेहफुल खिलजी, सुल्तान भाटी, हुसैन खिलजी, बिलाल रंगरेज और इमाम ने भी सहयोग किया.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.