जिला मुख्यालय से सटे शिवकर गांव में किसानों द्वारा करीब 300 क्यारियों में व्यवस्थित तरीके से सब्जियों की बुवाई की जा रही है। पानी की सीमित उपलब्धता और रेतीली जमीन के बावजूद किसानों की यह पहल आसपास के गांवों के लिए प्रेरणा बन रही है। स्थानीय किसानों ने छोटे-छोटे प्लॉट बनाकर क्यारियों में टमाटर, मिर्च, लौकी, भिंडी, मेथी, धनिया की बुवाई की हैं। क्यारियों की चौड़ाई और सिंचाई की नालियों को इस तरह तैयार किया गया है कि कम पानी में भी बेहतर उत्पादन हो सके। किसान मल्चिंग तकनीक अपना रहे हैं। शहर के स्थानीय बाजार में मिल रहा लाभ, शिवकर की सब्जियां प्रसिद्ध शिवकर की सब्जियां बाड़मेर शहर की सब्जी मंडी और आसपास के कस्बों में सप्लाई की जा रही है। ताजा और स्थानीय उत्पादन होने से व्यापारियों की मांग भी बढ़ी है। किसान गेनाराम माली ने बताया कि गांव में 300 क्यारियां है वहीं उसके खुद के 4 बीघा जमीन में वह क्यारियों से सब्जियों की फसल ले रहे हैं। उनके 4 बीघा जमीन में बनाई क्यारियों में मेथी, बैंगन, धनिया, मिर्च, मूली और सौंफ की फसल ली जा रही है। किसान गेनाराम ने बताया कि गांव में फसल की खेती ऑर्गेनिक तरीके से की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.