राजधानी में एयरपोर्ट से हिनू चौक और हिनू से बिरसा चौक की सड़क को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। एयरपोर्ट से हिनू चौक तक करीब 1.65 किमी और हिनू चौक से बिरसा चौक तक करीब 1.2 किमी लंबी सड़क को छह लेन का बनाना है।
इसमें सतह नवीनीकरण, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, दीवारों पर चित्रकारी, झारखंड की संस्कृति को दिखाने वाले तोरणद्वार, लैंड स्केपिंग, चारों ओर हरियाली बढ़ाने वाले पौधे लगाने हैं। जुडको ने दोनों कार्यों के लिए करीब 16.60 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था, लेकिन एक भी टेंडर नहीं आया है। बताया जा रहा है कि फंड की कमी से ठेकेदार पीछे हट रहे हैं। जुडको ने गुरुवार को दोनों कार्य के लिए दोबारा टेंडर जारी किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.