बागेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बड़ी पहल की गई है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर से चार कूड़ा वाहनों को रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से 35 ग्रामीण बाजारों से कूड़ा एकत्र किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास और डीएम आकांक्षा कोंडे ने कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। डीएम ने कहा कि वाहनों के माध्यम से ग्रामीण बाजारों में नियमित कूड़ा एकत्र कर पृथक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और गांवों को स्वच्छ रखने में यह मुहिम मददगार होगी। इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, जिपं सदस्य नीमा गढि़या, एएमए अनिल जोशी आदि रहे। संवाद
इन ग्रामीण बाजारों से उठेगा कूड़ा
रवाईखाल, गागरीगोल, डंगोली, घांघली, लौबांज, कौसानी, देवनाई, वज्यूला, पिंगलो, सिरकोट, मनकोट, घिंगारूतोला, कांडा पड़ाव, कांडा स्टेशन, विजयपुर, कमेड़ीदेवी, जोशीगांव, दाणूछीना, कठपुड़िया छीना, चौगांवछीना, पौड़ीबैंड, चौंरा, दोफाड़, बनलेख, रीमा, हरसीला, असों, शामा, फरसाली, सौंग, विनायक टॉप और खाती से कूड़ा उठाया जाएगा।
इन जगहों पर कांपेक्ट किया जाएगा
एकत्रित कूड़ा तीनों विकासखंडों मेलाडुंगरी, उतरौड़ा और मंगरूप्रहरी में स्थापित कांपेक्टर शेडों में कांपेक्ट किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.