लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स रॉयल रेजिडेंसी में बने ओमेक्स हैप्पीनेस क्लब में वरिष्ठ नागरिकों ने 2026 का स्वागत पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ किया। नए साल के मौके पर क्लब परिसर में खुशियों और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ढोल क
आयोजन के दौरान विशेष रूप से केक काटा गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में आपसी मेलजोल, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। अध्यक्ष सुभाष गुप्ता और महासचिव अशोक मेहरा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। अशोक मेहरा ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। वरिष्ठ नागरिकों के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि आपसी जुड़ाव और सामूहिक उत्सव से हर उम्र में नया साल खास बनाया जा सकता है। ओमेक्स हैप्पीनेस क्लब में 2026 की शुरुआत इसी उल्लासपूर्ण माहौल के साथ हुई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.