चंडीगढ़ | शिमला कालका रेलमार्ग पर चलने वाली दो ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव हुआ है। शिमला से कालका जाने वाली ट्रेन नंबर 52456 हिमालयन क्वीन अब पहले की तुलना में एक घंटा 40 मिनट पहले रवाना होगी। अब तक यह ट्रेन शाम 6:40 बजे शिमला से चलती थी। संशोधित
.
पहले यह ट्रेन रात 11:35 बजे कालका पहुंचती थी। अब यह रात 10:20 बजे कालका पहुंचेगी। कालका से शिमला आने वाली ट्रेन नंबर 52459 (कालका-शिमला हिम दर्शन) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन पहले सुबह 7 बजे कालका से चलकर दोपहर करीब 12 बजे शिमला पहुंचती थी, लेकिन अब यह सुबह 8 बजे कालका से रवाना होगी और दोपहर 1:55 बजे शिमला पहुंचेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.