झारखंड के धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में शनिवार और रविवार की देर रात स्त्री एवं प्रसूति विभाग से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह जब परिजन बच्चे को देखने पहुंचे, तो नवजात अपने बेड से गायब
जानकारी के अनुसार टुंडी थाना क्षेत्र के मनियाडीह स्थित भेलोई गांव निवासी शालीग्राम मरांडी की पत्नी सरिता देवी ने 25 दिसंबर को एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा प्रसूति वार्ड में भर्ती थे। देर रात किसी अज्ञात महिला ने मौके का फायदा उठाकर नवजात को चुरा लिया। सुबह बच्चे के न मिलने पर परिजन बदहवास हो गए और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगने लगे।
CCTV में बच्चा ले जाती दिखी महिला, फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर पुलिस की टीम पूरे वार्ड और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वहीं सामने आए एक सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को ले जाती दिख रही है। बच्चा ले जाती महिला ने ही बच्चा चोरी की है, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ कह नहीं रही है।
इधर, पुलिस ने वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्सों, गार्ड और अन्य कर्मियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। नवजात के गायब होने से परिवार सदमे में है। मां की हालत भी बिगड़ गई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रात में बाहरी लोगों की आवाजाही पर कोई नियंत्रण नहीं रहता, जिसका फायदा उठाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।
पहले भी हो चुकी है घटना, सुरक्षा पर सवाल
SNMMCH से नवजात चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले वर्ष 2021 में 21 अक्टूबर को भी अस्पताल से एक नवजात बच्चा गायब हो गया था। उस दौरान बच्चे की मां गुड़िया देवी ने संतान की बरामदगी के लिए 33 घंटे तक अन्न-जल त्याग दिया था, जिसके बाद मामला काफी सुर्खियों में आया था। तब धनबाद पुलिस ने करीब 33 घंटे बाद नवजात को बरामद कर मां को सौंपा था।
इस मामले में तेजीया देवी व कजली देवी नामक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। बार-बार ऐसी घटनाओं के बावजूद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। एक बार फिर नवजात की चोरी ने SNMMCH प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.