NEET छात्रा हत्या-रेप मामले में सीबीआई ने एसआईटी से केस टेक ओवर कर लिया है। जिसके बाद सीबीआई की टीम पहली बार शंभु गर्ल्स हॉस्टल पहुंची है। टीम के साथ SIT के मेंबर और केस की आईओ सचिवालय SDPO डॉक्टर अन्नू भी हैं। हॉस्टल के अंदर टीम गई है। जिस कमरे में छात्रा रह रही थी। उसकी भी छानबीन की जा रही है। एक्जिट और एंट्रेंश गेट का भी मुआयना किया जा रहा है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। उसके आधार पर सीबीआई की टीम को एसआईटी ब्रीफ कर रही है। क्राइम सीन के हिसाब से सीबीआई लोकेशन देख रही कैसे छात्रा आई थी?, ऑटो से कहां उतरी थी?, हॉस्टल के अंदर कब गई थी?, फिर उसकी तबीयत कब बिगड़ी?, हॉस्टल से कब उसे बाहर निकाला गया और कहां सबसे पहले उसे ले जाया गया? इन सब पहलुओं की जानकारी सीबीआई को दी जा रही है। लोकेशन भी सीबीआई की ओर से क्राइम सीन के लिहाज से देखा जा रहा है। लोकेशन के मुताबिक काफी भीड़-भाड़ वाले इलाके में ये हॉस्टल है। हॉस्टल से सटे पीछे घर है। सामने दुकानें हैं, फिर लिंक रोड है। आवाजाही भी काफी रहती है। 31 जनवरी को जांच CBI से कराने की अनुशंसा हुई थी बिहार सरकार ने 31 जनवरी को मामले की जांच CBI से कराने की अनुशंसा की थी। अनुशंसा के 12 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी। इसके बाद 12 फरवरी को पटना में CBI ने केस दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी ASP पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.