नवादा मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के बाजार तेली टोला निवासी 55 वर्षीय मनोज साव उर्फ टुनटुन साव के रूप में हुई है। परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि जेल अधिकारियों ने इस
मनोज साव को 21 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे हिसुआ पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था। अगले दिन 22 दिसंबर को उन्हें जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को ठंड में नहाने के बाद कपड़े बदलते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे गिर पड़े।
इलाज के दौरान कैदी की मौत
जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका ब्लड प्रेशर 210 पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार ने बताया कि कैदी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था और हर संभव प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि ठंड में नहाने के बाद अचानक गिरने से यह घटना हुई। मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मृतक की पत्नी संजू देवी ने बताया कि मनोज को कोई बीमारी नहीं थी। उन्हें जेल से अचानक फोन आया, जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचीं और वहां उन्हें मनोज की मौत की जानकारी मिली।
28 दिसंबर को बेटे से की थी मुलाकात
बेटा सन्नी कुमार ने बताया कि उन्होंने 28 दिसंबर को अपने पिता से मुलाकात की थी, तब वे पूरी तरह स्वस्थ थे। परिवार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।यह घटना जेलों में कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं और उनकी निगरानी पर सवाल उठाती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.