हरियाणा के नारनौल में मंडी अटेली के गांव खेड़ी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक पशु पालक के यहां से बकरियां चुरा ली। इससे पशु पालक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। इस बारे में पशु पालक ने पुलिस में सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी
गांव खेड़ी में सुरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति पशुओं को पालता है। उसका गांव में ही एक बाड़ा है। जिसमें वह बकरियों को रखता है। बीती रात को चोर उसके पशुओं के बाड़े में जा घुसे। जहां से उन्होंने रात को करीब 12 बजे 15 बकरियों तथा दो मेमनों को चुरा लिया।
अटेली का पुलिस थाना, जहां पर पीड़ित ने शिकायत दी है।
सुबह लगी जानकारी
घटना की जानकारी पशु पालक को सुबह लगी। जब वह बाड़े में बकरियों को चारा आदि डालने के लिए सुबह करीब चार बजे गया तो उसने देखा कि बाड़े को तोड़कर चोर उसकी बकरियों को चुरा ले गया। उसने आसपास भी कई जगह बकरियों की तलाश की, मगर बकरियां कहीं पर भी नहीं मिली।
पुलिस को दी फोन पर सूचना
उसको जब बकरियां नहीं मिली तो उसने इसकी जानकारी फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि बकरी पालकर ही वह अपनी रोजी रोटी चलाता है। ऐसे में एक साथ इतनी बकरियों के चोरी हो जाने से उसकी कमर टूट गई।
प्रशासन से मुआवजे की गुहार
पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह गरीब है तथा पशु पालन करके ही घर का गुजारा चलाता है। ऐसे में पुलिस बकरियों को जल्दी ढूंढ़े तथा सरकार उनको मुआवजा दे, ताकि उसका गुजर बसर सही से चल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.