Nainital News: नैनीताल के लोगों के लिए एक बुरी खबर है. उनकी फेमस झील का पानी लगातार सूखता जा रहा है. पिछले कुछ सालों के आंकड़े बताते हैं कि नैनीताल झील का जलस्तर हर साल नए निचले स्तर को छू रहा है. इससे प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों तक की चिंता बढ़ गई है.
नहीं हो पा रही झील रिचार्ज
झील के जलस्तर के इस गिरावट के पीछे मौसम की बेरुखी सबसे बड़ा कारण है. लंबे समय से नैनीताल और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में न तो पर्याप्त बारिश हो रही है और न ही बर्फबारी. शीतकालीन वर्षा और हिमपात ही झील को रिचार्ज करने का मुख्य स्रोत होते हैं, लेकिन इनके अभाव में झील को पानी पहुंचाने वाले प्राकृतिक जल स्रोत कमजोर पड़ते जा रहे हैं. झील से जुड़े नाले, धाराएं और भूमिगत जल स्रोतों में पानी की आवक लगातार कम हो रही है, जिससे झील का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है.
पड़ेगा जल की गुणवत्ता पर असर
लोगों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ जलस्तर घटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नैनीताल के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे बदलाव का संकेत है. झील का जलस्तर कम होने से जल की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है और जलीय जीव-जंतुओं के लिए खतरा बढ़ सकता है. साथ ही, झील के आसपास का पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित होने की आशंका है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले वर्षों में झील का प्राकृतिक स्वरूप और जैव विविधता दोनों खतरे में पड़ सकते हैं.
बन सकती है जल संकट जैसी स्थिति
नैनीताल का पर्यटन पूरी तरह से नैनीझील पर निर्भर है. नौकायन, झील किनारे घूमना और उससे जुड़ी तमाम गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. आने वाला पर्यटन सीजन नजदीक है, लेकिन यदि समय रहते बारिश और बर्फबारी नहीं हुई तो झील का जलस्तर और गिर सकता है. इससे न केवल पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ेगा, बल्कि शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ सकता है. पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि झील का जलस्तर गिरना पूरे शहर के लिए चिंता का विषय है. गर्मियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ जाती है. यदि जलस्तर और नीचे गया तो पर्यटन के साथ-साथ आने वाले समय में स्थानीय लोगों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.