Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से भारत में रह रही उज्बेकिस्तान की एक ऐसी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला के पास आधार कार्ड थे, जिसे उसने दिल्ली में बनवाया था. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
नाहन पुलिस
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमोर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि महिला ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और उसके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा नहीं था. उन्होंने बताया कि महिला ने दिल्ली से आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई थी. हालांकि अब तक महिला के किसी देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
आधार कार्ड की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए महिला ने किन-किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था और किस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड बनाया गया था. जांच में आधार कार्ड का यूडी आईडी कोड भी सही पाया गया है. उन्होंने कहा कि अदालत ने महिला को 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है. साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पुलिस द्वारा सूचित किया गया है.
यूपी नंबर की कार में मिली महिला
दरसल नाहन पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब हाईवे पर एक वाहन खड़ा है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं. मौके पर पहुंची पुलिस को यूपी नंबर की कार सड़क किनारे नाली में धंसी हुई मिली. कार में ग्रेटर नोएडा निवासी युवक और एक महिला मौजूद थी. पूछताछ के दौरान महिला ने खुद को उज्बेकिस्तान की नागरिक बताया, लेकिन भारत में रहने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी. इसके बाद पुलिस ने फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया था.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.