Sirmaur Sadhu News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के सियूं गांव में प्रधान ने साधू प्रवेश गिरि की जटाएं और दाढ़ी काटी, वीडियो वायरल हुई. बाद में प्रधान ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, दोनों पक्षों में सुलह हो गई. मामले को लेकर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था. हालांकि, प्रधान ने कानून अपने हाथों में लिया तो वह घिर गए थे.
जानकारी के अनुसार, रेणुकाजी विधानसभा की संगड़ाह पंचायत के सियूं गांव का यह मामला है. यहां पर तीन दिन पहलेल मंदिर में रह रहे साधु की प्रधान ने दाढ़ी और जटाएं काट दी. घटना की वीडियो सामने आई और प्रधान घिर गए. हालांकि, फिर बाद में साधू के खिलाफ एक गांव की महिला ने शिकायत दे दी और क्रॉस केस दर्ज किया गया.
दरअसल, साधु प्रवेश गिरि लंबे समय से ठाकुरद्वारा मंदिर आश्रम में रहते हैं. यहां पर कुछ समय पहले पंचायत के कार्यवाहक प्रधान ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया था. फिर लगनू गांव में लोगों ने उन्हें मांड बाग आश्रम में शरण दी. लेकिन यहां पर भी उन्हें नहीं बख्सा गया.आरोप है कि प्रधान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और पिटाई की. घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत सौंपी थी.
बाद में प्रधान ने माफी मांगी
गौरतलब है कि घटना की वीडियो वाय़रल होने के बाद जब प्रधान जी घिर गए तो उन्होंने साधू के पैर पकड़ लिए. मंगलवार को गांव के लोगों की मध्यस्थता से प्रधान और महात्मा के बीच सुलह हो गई. समझौते के तहत प्रधान ने साधू से सार्वजनिक रूप से पांव पकड़ कर माफी मांगी. उधर, साधू प्रवेश गिरि ने भी प्रधान को माफ कर दिया है. गौरतलब है कि अब दो केस दर्ज किया गया है, वो कोर्ट से ही रद्द होगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.