International Flight Medical Emergency: जेद्दा से दिल्ली आ रही सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV 0758 में 23 हजार फीट की ऊंचाई पर एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. मेवात निवासी शहजाद अहमद को सांस लेने में परेशानी होने पर फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई. इसी फ्लाइट में मौजूद नागौर के मेल नर्स तनवीर खान ने फ्लाइट स्टाफ के साथ मिलकर तुरंत इलाज किया. समय पर उपचार से यात्री की जान बच गई. फ्लाइट स्टाफ और यात्रियों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की.
यात्री की बिगड़ती हालत से विमान में हड़कंप मच गया. कई यात्रियों में घबराहट फैल गई और फ्लाइट स्टाफ ने तुरंत मदद के लिए ऐलान किया. इसी दौरान राहत की बात यह रही कि उसी फ्लाइट में राजस्थान के नागौर जिले के मेल नर्स तनवीर खान भी सफर कर रहे थे, जो सऊदी अरब से उमरा करके भारत लौट रहे थे.
नागौर के मेल नर्स बने फरिश्ता
मेडिकल स्टाफ होने के नाते तनवीर खान बिना किसी हिचकिचाहट के आगे आए. उन्होंने फ्लाइट स्टाफ के साथ मिलकर यात्री शहजाद अहमद की जांच की और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. सीमित संसाधनों के बावजूद तनवीर ने पेशेवर समझदारी दिखाते हुए यात्री को सांस लेने में राहत दिलाने के प्रयास किए.
फ्लाइट स्टाफ के साथ मिलकर किया इलाज
तनवीर खान ने फ्लाइट में मेडिकल किट का सही उपयोग करते हुए यात्री की स्थिति को संभाला. लगातार निगरानी और सही देखभाल के चलते कुछ ही समय में यात्री की हालत में सुधार आने लगा. इलाज के बाद शहजाद अहमद की तबीयत ठीक हो गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली.
यात्रियों और स्टाफ ने की सराहना
यात्री की जान बचने के बाद फ्लाइट स्टाफ ने तनवीर खान का आभार जताया. वहीं विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने तालियां बजाकर उनकी सूझबूझ और मानवता की जमकर तारीफ की. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंसानियत की मिसाल बन गई यह घटना
जद्दा से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट की यह घटना इंसानियत, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की मिसाल बन गई. नागौर के मेल नर्स तनवीर खान ने यह साबित कर दिया कि सही समय पर किया गया इलाज किसी की जिंदगी बचा सकता है. उनकी यह पहल न सिर्फ मेडिकल प्रोफेशन बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.