मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक, जिसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं, जिसकी शैक्षणिक गतिविधियां 10 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. वहीं कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं का संचालन समय में बदलाव के साथ किया जाएगा.
जारी आदेश के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक, जिसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं, जिसकी शैक्षणिक गतिविधियां 10 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. वहीं कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं का संचालन समय में बदलाव के साथ किया जाएगा. इन कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सुबह और देर शाम की कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके.
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों, जैसे सर्दी, खांसी, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है. प्रशासन का मानना है कि छोटे बच्चों पर ठंड का असर अधिक पड़ता है, इसलिए यह कदम आवश्यक था.
इस आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष तथा सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए. आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
हालांकि, बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी गई हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. साथ ही सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखें तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें.
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर ही घर से बाहर भेजें और ठंड से बचाव से संबंधित सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.