मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता व मां ने भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं.
सीएम पुष्कर धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता.
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता व मां ने भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं. मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. सीएम धामी ने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘शासकीय आवास पर दिवंगत बेटी अंकिता के माता-पिता से भेंट हुई। इस दौरान उनके द्वारा रखी गई मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया. हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’
About the Author
Prashant Raiप्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें