जंगल से कीमती लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। शुक्रवार को मानगढ़–सिंधिया पथ पर चिमनी भट्ठा के पास टमटम चालकों ने वनकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार वनकर्मी घायल हो गए, जबकि विभागीय वाहन के आगे और पीछे का शीशा टूट गया। रेंजर जंग बहादुर राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मानगढ़–सिंधिया पथ पर छापेमारी शुरू की थी। इस दौरान अवैध लकड़ी लदे आठ टमटम को रोका गया। कार्रवाई होते देख दो टमटम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए, जबकि छह चालक टमटम छोड़कर भाग निकले।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.