आरोपी ने रात के समय महिला के घर में खुदाई की और धन की एक पोटली निकालने का नाटक किया। उसने उस पोटली में एक चमकदार ईंटनुमा वस्तु रखकर महिला को थमा दी और दावा किया कि यह शुद्ध सोने का बिस्कुट है। इसके बदले आरोपी ने महिला से 70 हजार रुपये नगद ले लिए और कहा कि धन की पूजा करना जरूरी है, तभी यह शुभ फल देगा। आरोपी की बातों में आकर महिला ने बिना किसी संदेह के रकम दे दी।
गुरुवार सुबह जब महिला ने पोटली खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए। कथित सोने का बिस्कुट पूरी तरह नकली निकला। ठगी का अहसास होते ही महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और आरोपी के लौटने का इंतजार करने लगी।
गुरुवार शाम करीब 7 बजे आरोपी किशोरी अहिरवार दोबारा महिला के घर पहुंचा और फिर से पैसों की मांग करने लगा। इस दौरान महिला और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: कड़ाके की सर्दी से कांपा MP, मालवा-निमाड़ में पारा लुढ़का, ग्वालियर-चंबल में कोहरा बना आफत
मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी राहुल सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र, धन निकलवाने या चमत्कार के झांसे में न आएं और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.