छतरपुर में एक मां ने अपनी एक साल की बच्ची को 20 फीट ऊंची छत से गिरने से बचा लिया। इस घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्ची को कोई चोट नहीं आई। यह घटना छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगायच गांव में हुई।
दरअसल शुक्रवार को राखी रजक अपनी एक साल की बच्ची को सुबह धूप सेंकने के लिए घर की छत पर ले गईं थीं।खेलते-खेलते बच्ची छत के किनारे तक पहुंच गई। जब राखी की नजर बच्ची पर गई तो वह उसकी तरफ भागी। राखी ने बच्ची को गोद में उठाकर आंचल में लपेट लिया। बच्ची को पकड़ने की कोशिश में मां खुद छत की सीमा से बाहर जा चुकी थीं और बच्ची के साथ नीचे गिर गई।
बच्ची को गोद में कस के पकड़े रखा जमीन पर गिरने से ठीक पहले, मां ने बच्ची को अपनी गोद में ले लिया था। इसके बाद वे दोनों 18-20 फीट नीचे पक्की सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में बच्ची को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन मां राखी रजक के चेहरे, हाथ-पैर और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल मां को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सागर रेफर किया गया है।
छत से गिरने से महिला गंभीर घायल हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.