पंजबी एक्टर्स और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हिमांशी खुराना को फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने मोहाली पुलिस को शिकायत की है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल, एक्टर्स और सिंगर हैं, जिन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है।
उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों व सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई, जबकि बिग बॉस 13 ने उन्हें देशव्यापी प्रसिद्धि दिलाई। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें अज्ञात गैंगस्टरों ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए जान से मारने की धमकी मिली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.