मोहाली पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मोहाली जिले के लालडू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि एसपी (रूरल) मनप्रीत सिंह और डीएसपी नवीन पाल सिंह लहल क
बता दे कि पुलिस टीम 26 दिसंबर को संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए गश्त कर रही थी। दोपहर 3:20 बजे झरमड़ी बैरियर के पास एक पुरुष और एक महिला बस से उतरे। वे भारी पिट्ठू बैग लेकर भागने की कोशिश करने लगे, जिस पर पुलिस को शक हुआ और उन्हें तुरंत काबू कर लिया गया।
तलाशी के दौरान चरस बरामद
तलाशी के दौरान पुरुष आरोपी के पास से 5 किलोग्राम चरस और महिला आरोपी के पास से 4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बाजबीर बुद्धा गांव काइया, थाना बगाने, जिला प्यूठन (नेपाल) और ज्योति बुद्धा गांव सदवरिया, थाना डांग (नेपाल) के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में थाना लालड़ू में एफआईआर नंबर 217, दिनांक 26 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20, 29, 61 और 85 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इसका उद्देश्य चरस के स्रोत और इसमें शामिल नशा तस्करी नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.